भाजपा मंडल अध्यक्ष मेहाड़ा एवं विधायक प्रवक्ता प्रभु राजोता ने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चुन्नीलाल चनेजा का किया स्वागत, जीत की रैली में भी हुए शामिल; वीडियो वायरल
भाजपा मंडल अध्यक्ष मेहाड़ा एवं विधायक प्रवक्ता प्रभु राजोता ने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चुन्नीलाल चनेजा का किया स्वागत, जीत की रैली में भी हुए शामिल; वीडियो वायरल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी की राजनीति में इन दिनों राजोता का एक घटनाक्रम खूब चर्चा बटोर रहा है। हीरामल मंदिर राजोता में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चुन्नीलाल चनेजा का गर्मजोशी से स्वागत किए जाने के बाद जीत की रैली में भी भाजपा मंडल अध्यक्ष की मौजूदगी सामने आई है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मेहाड़ा एवं विधायक प्रवक्ता प्रभु राजोता ने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चुन्नीलाल चनेजा को माला पहनाकर स्वागत किया। चनेजा की बेटी निशा चनेजा हाल ही में कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव भारी मतों से जीतकर निर्वाचित हुई हैं। बेटी की जीत के बाद निकाली गई रैली में भी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभु राजोता शामिल हुए।

स्वागत समारोह और उसके बाद जीत की रैली में उनकी मौजूदगी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।एक ओर भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष का स्वागत और दूसरी ओर उनकी बेटी की जीत की रैली में सहभागिता को स्थानीय राजनीति में अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं और लोग खेतड़ी की राजनीति में बदलते समीकरणों को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
इस घटनाक्रम के बाद अब सवाल उठने लगा है कि भाजपा संगठन इस मामले को किस नजरिए से देखता है और क्या पार्टी स्तर पर मंडल अध्यक्ष प्रभु राजोता के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी? कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के स्वागत और उनकी बेटी की जीत की रैली में शामिल होने का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, भाजपा संगठन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद राजोता का यह घटनाक्रम राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है। लोग इसे केवल स्वागत समारोह नहीं, बल्कि खेतड़ी की राजनीति में सामने आए एक दिलचस्प सियासी दृश्य के रूप में देख रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2561228


