ट्रैक्टर ने तीन लोगों को मारी टक्कर, दो की मौत:बुजुर्ग से बात करने के लिए रास्ते में रुके थे दो भाई, एक की हालत गंभीर
ट्रैक्टर ने तीन लोगों को मारी टक्कर, दो की मौत:बुजुर्ग से बात करने के लिए रास्ते में रुके थे दो भाई, एक की हालत गंभीर
सादुलपुर : सड़क पर खड़े दो भाई और एक बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई और बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं एक भाई गंभीर घायल हो गया। दोनों भाई बाइक से सादुलपुर जा रहे थे। रास्ते में बुजुर्ग के मिल जाने पर वह उससे बात करने के लिए रुक गए थे। घटना चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र के हरपालू गांव की है।
ट्रैक्टर ने तीन लोगों को मारी टक्कर
थाना अधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बताया- मामले को लेकर सरदारपुरा निवासी दलबीर पुत्र बुद्धाराम ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि रविवार की सुबह 5 बजे उनके बेटे अनिल (26) और संजय (28) बाइक सादुलपुर के लिए निकले थे। इस दौरान अनिल बाइक चला रहा था।
हरपालू के पास ट्रैक्टर ने मारी थी टक्कर
5:35 पर जब दोनों भाई हरपालू से थोड़ा आगे पहुंचे तो वहां उन्हें रोहतक निवासी उनका बुजुर्ग राजेंद्र (73) मिल गए। तीन रास्ते में रुककर बात करने लगे। इस दौरान राजगढ़ की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में अनिल और राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल का भाई संजय गंभीर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए हिसार लेकर आया गया। अनिल और संजय दोनों की शादी नहीं हुई है। माता पिता खेती करते हैं।
जांच में जुटी पुलिस
थाना अधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बताया- रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2561184


