भूदोली के मंदिर से सामान चोरी:गांव में चोरी की तीसरी घटना, ग्रामीणों में आक्रोश, चोरों को पकड़ने की मांग
भूदोली के मंदिर से सामान चोरी:गांव में चोरी की तीसरी घटना, ग्रामीणों में आक्रोश, चोरों को पकड़ने की मांग
नीमकाथाना : नीमकाथाना के भूदोली गांव में चोर उदय सिंह जी महाराज के मंदिर से पीतल की कोठी, रामझारा और अन्य सामान ले गए। यह गांव में चोरी की लगातार तीसरी घटना है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
मंदिर के पुजारी सुनील स्वामी ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को सरकारी ट्यूबवेल की 3 केबल चोरी हुई थीं। इससे पहले 5 केबल चोरी होने की बात भी दी गई है। लगातार चोरी की घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने चोरों पर रोक लगाने को लेकर सवाल उठाए हैं।
सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस चोरों की तलाश में छूट गई। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि लगातार तीसरी बार चोरों ने यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया है
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2561136