सीकर में चचेरी-बहन को बुक्स देने गई नाबालिग नहीं लौटी:कॉल किया तो रिसीव नहीं हुआ,फिर मोबाइल किया स्विच ऑफ; पिता को किडनैप होने का अंदेशा
सीकर में चचेरी-बहन को बुक्स देने गई नाबालिग नहीं लौटी:कॉल किया तो रिसीव नहीं हुआ,फिर मोबाइल किया स्विच ऑफ; पिता को किडनैप होने का अंदेशा
सीकर : सीकर में 15 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की घर के पड़ोस में चचेरी बहन को बुक्स देने के लिए गई थी। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। अब पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही है।
15 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 20 नवंबर की शाम करीब 6 बजे उनकी बेटी पड़ोस में अपनी चचेरी बहन को बुक्स देने की बात कहकर घर से गई थी। लेकिन 1 घंटे तक वह वापस नहीं लौटी।
ऐसे में पिता ने बेटी के मोबाइल पर कॉल किया। जिस पर कॉल तो जा रहा था, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। जब पड़ोस में पिता बेटी को देखने के लिए गए तो वहां भी बेटी नहीं मिली। इसके बाद वापस कॉल किया। रात को 12 बजे बाद से बेटी का मोबाइल भी स्विच ऑफ है।
परिवार ने अंदेशा जताया है कि जब उनकी बेटी चचेरी बहन को बुक्स देने के लिए गई तो इसी दौरान किसी ने उनकी बेटी का किडनैप कर लिया। फिलहाल अब पुलिस मामले की जांच कर रहीहै।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2561136