[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बहुमत के बाद भी कांग्रेस की बाड़ाबंदी, जिला परिषद सदस्य दिल्ली-एनसीआर में; प्रधान पद के लिए जोड़-तोड़ तेज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बहुमत के बाद भी कांग्रेस की बाड़ाबंदी, जिला परिषद सदस्य दिल्ली-एनसीआर में; प्रधान पद के लिए जोड़-तोड़ तेज

खेतड़ी-बबाई के सदस्य जयपुर पहुंचे, बुहाना के सदस्यों के हिमाचल प्रदेश जाने की चर्चा; पांच पंचायत समितियों में निर्दलीयों की भूमिका अहम

झुंझुनूं : पंचायतीराज चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद अब जिला प्रमुख और प्रधान पदों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कहीं स्पष्ट बहुमत के बावजूद निर्वाचित सदस्यों को एकजुट रखने की कवायद चल रही है तो कहीं निर्दलीयों का समर्थन जुटाने के लिए राजनीतिक संपर्क साधे जा रहे हैं।

41 सदस्यीय झुंझुनूं जिला परिषद में कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि भाजपा को 11 सीटें मिली हैं। जिला प्रमुख बनाने के लिए 21 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। बहुमत से आठ सीटें अधिक होने के बावजूद कांग्रेस ने अपने निर्वाचित सदस्यों की बाड़ाबंदी कर दी है। बताया जा रहा है कि सदस्यों को दिल्ली-एनसीआर में किसी गुप्त स्थान पर ठहराया गया है, ताकि जिला प्रमुख के चुनाव तक पार्टी के सदस्य एकजुट रहें।

नौ पंचायत समितियों में कांग्रेस का बहुमत, पांच में तस्वीर साफ नहीं

जिले की 14 पंचायत समितियों में से नौ में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं खेतड़ी, बबाई, बुहाना, झुंझुनूं और पिलानी पंचायत समितियों में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। इन पांचों पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव में निर्दलीय सदस्यों का समर्थन महत्वपूर्ण रहेगा।

खेतड़ी-बबाई के सदस्य जयपुर, बुहाना के हिमाचल पहुंचे

बताया जा रहा है कि खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर के नेतृत्व में खेतड़ी और बबाई पंचायत समितियों के भाजपा तथा कुछ निर्दलीय सदस्यों को जयपुर में ठहराया गया है। वहीं बुहाना पंचायत समिति के सदस्यों के हिमाचल प्रदेश जाने की चर्चा है। 21 सदस्यीय खेतड़ी पंचायत समिति में भाजपा के 9, कांग्रेस के 5 और निर्दलीय 7 सदस्य हैं। बहुमत के लिए भाजपा को दो और कांग्रेस को छह अतिरिक्त सदस्यों का समर्थन चाहिए। वहीं 17 सदस्यीय बबाई पंचायत समिति में भाजपा के 7, कांग्रेस के 4 और निर्दलीय 6 सदस्य हैं। यहां बहुमत के लिए नौ सदस्यों की आवश्यकता है।

पिलानी में भाजपा-कांग्रेस बराबर, झुंझुनूं में बहुमत से एक सीट दूर कांग्रेस

पिलानी पंचायत समिति में भाजपा और कांग्रेस को सात-सात सीटें मिली हैं, जबकि तीन निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए हैं। दोनों दलों को बहुमत के लिए दो अतिरिक्त सदस्यों का समर्थन चाहिए। झुंझुनूं पंचायत समिति में कांग्रेस के 9, भाजपा के 5 और निर्दलीय 5 सदस्य हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 10 है। कांग्रेस को एक और भाजपा को पांच अतिरिक्त सदस्यों का समर्थन जुटाना होगा।

जिला प्रमुख और प्रधान पद के चेहरों पर मंथन

निर्वाचित सदस्यों को एकजुट रखने के साथ ही राजनीतिक दलों में जिला प्रमुख और प्रधान पद के उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है। जिन पंचायत समितियों में स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, वहां उम्मीदवार के चयन के साथ समर्थन जुटाना भी महत्वपूर्ण रहेगा।

25 नवंबर से शुरू होंगे प्रमुख और प्रधान के चुनाव

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को पंचायत समिति प्रधान और 28 नवंबर को उपप्रधान का चुनाव होगा। ऐसे में आगामी दिनों में जिले की ग्रामीण राजनीति में हलचल और बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet