झुंझुनूं : जिला कलक्टर डॉ खुशाल ने दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
जिला कलक्टर डॉ खुशाल ने दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जिले भर में राजकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। वहीं कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ खुशाल ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलवाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृति परिवार को बर्बाद कर देती है, हमें अपने आसपास के लोगों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मो. अशफाक खान, डीएसओ कपिल झाझड़िया, जिला पीआरओ हिमांशु सिंह, एपीआरओ विकास चाहर ने नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रामसिंह पूनियां, शिवदयाल सैनी, परमेश्वर शेखावत, सुरेंद्र फौजी, जयप्रकाश शर्मा, कर्मवीर, अनिल राहड़, जगदीश नायक आदि अनेक अधिकारी-कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044871

