सुजानगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत:16 वार्डों पर दर्ज की जीत; रतनगढ़ के कांग्रेस विधायक की पत्नी और पुत्रवधू जीतीं
सुजानगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत:16 वार्डों पर दर्ज की जीत; रतनगढ़ के कांग्रेस विधायक की पत्नी और पुत्रवधू जीतीं
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। 25 वार्डों में 16 सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई। वहीं, भाजपा मात्र 7 सीटों पर सिमट कर रह गई। एक सीट पर आरएलपी और एक सीट पर निर्दलीय ने बाजी मारी। सुजानगढ़ के वार्ड 2 से रतनगढ़ के कांग्रेस विधायक पूसाराम गोदारा की पत्नी नानी देवी 379 वोटों से जीती। वहीं, उनकी पुत्रवधू रितु गोदारा ने वार्ड 3 में 776 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड 9 में भाजपा के डूंगराराम मात्र 40 वोटों से जीते।
सबसे छोटी जीत वार्ड 13 में आरएलपी के धर्मवीर ने 20 वोटों से दर्ज की। सबसे बड़ी जीत वार्ड 19 से कांग्रेस की कमला देवी की हुई। उन्होंने 1461 वोटों से जीत हासिल की।
सुजानगढ़ पंचायत समिति में आरएलपी का खासा प्रभाव दिखाई दिया। आरएलपी ने ज्यादातर सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। आरएलपी ने कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ दिया। उसके एक प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वहीं, कई प्रत्याशी दो नंबर पर रहे। इसी प्रभाव के कारण भाजपा के कई प्रत्याशी तीन नंबर पर चले गए।
गलत टिकट वितरण से हारे- पूर्व मंत्री खेमाराम
भाजपा की हार पर पिछले कार्यकाल में प्रधान रही मनभरी देवी के पति पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने कहा- टिकट वितरण में गलतियां हुई, जिससे हमें नुकसान झेलना पड़ा। मेघवाल ने कहा कि आरएलपी ने भी भाजपा का गेम बिगाड़ा है।
पंचायत चुनाव के तहत चूरू जिला मुख्यालय पर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना शुक्रवार को हुई। इनमें कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। परिणामों ने कांग्रेस ने 16 वार्ड, भाजपा ने 7 वार्ड, रालोपा और निर्दलीय ने 1-1 वार्ड पर जीत दर्ज की है। सुजानगढ़ पंचायत समिति में कुल 25 वार्ड हैं। इनमें भाजपा के 25, कांग्रेस के 25 और अन्य दलों के 31 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतगणना के साथ ही सभी वार्डों के नतीजे सामने आने लगेंगे।
14 नवंबर को हुआ था 68 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
सुजानगढ़ में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए 14 नवंबर को मतदान हुआ था। इस दौरान क्षेत्र में 68 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
25 से 28 नवंबर तक होंगे जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव
मतगणना के बाद जिला प्रमुख और पंचायत समितियों के प्रधान सहित अन्य पदों के चुनाव होंगे। इसके तहत 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान का चुनाव कराया जाएगा। इन पदों के निर्वाचन में जिला परिषद और पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्य मतदान करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2556687


