चूरू में कांग्रेस को बहुमत, 37 में 21 सीट जीती:जिला परिषद में राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू जीते, पर जिला प्रमुख बनना मुश्किल
चूरू में कांग्रेस को बहुमत, 37 में 21 सीट जीती:जिला परिषद में राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू जीते, पर जिला प्रमुख बनना मुश्किल
चूरू : चूरू में पंचायती राज चुनाव की काउंटिंग शुक्रवार को गवर्नमेंट लोहिया कॉलेज में हुई। जिला परिषद के 39 वार्डों में से 21 वार्ड में कांग्रेस ने विजय हासिल की है। वहीं,17 वार्डों में भाजपा को विजयी मिली। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के पुत्र पराक्रम सिंह राठौड़ और पुत्रवधू कनिका सिंह ने विजय हासिल की, लेकिन परिषद में भाजपा को बहुमत नहीं मिला। ऐसे में उनका जिला प्रमुख बनाने का सपना अधूरा रहा गया।
पंचायत चुनाव में कुछ दिग्गज अपनी साथ बचा पाए तो कुछ की दाव पर लग गई। तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया की पत्नी कनक बुडानिया को हार का सामना करना पड़ा। जहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का सपना जिला परिषद में जिला प्रमुख बनाने का था। मगर उनका यह सपना अधूरा रह सकता है, क्योंकि जिला परिषद में कांग्रेस की 21 सीटें आई। जिसमें वह अपना बहुमत मान रही है। वहीं, पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा की पुत्रवधू अंजूबाला ने जिला परिषद में विजय हासिल की है।
पंचायत समिति सदस्यों की बात करें तो जिले में 231 पंचायत समिति सदस्य हैं। जिनमें कांग्रेस ने 114 सीट पर विजय हासिल की है। वहीं, भाजपा को मात्र 93 सीटे मिली हैं। इस बार 12 निर्दलीय पंचायत समिति सदस्य और 11 पंचायत समिति सदस्य आरएलपी के विजयी रहे। सीपीआईएम ने एक सीट पर जीत हासिल की है।
चूरू उत्तर पंचायत समिति में भाजपा अपना बोर्ड बन सकती है। वहीं, चूरू पंचायत समिति में कांग्रेस ने 15 में से 12 सीट हासिल कर अपना बहुमत साबित कर दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2556653
