[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पार्षदों ने छापर में लाइट, सफाई सुधारने की मांग की:पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा; जूली फ्लोरा की छंटाई और खाली भूखंडों की सफाई कराने को कहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पार्षदों ने छापर में लाइट, सफाई सुधारने की मांग की:पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा; जूली फ्लोरा की छंटाई और खाली भूखंडों की सफाई कराने को कहा

पार्षदों ने छापर में लाइट, सफाई सुधारने की मांग की:पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा; जूली फ्लोरा की छंटाई और खाली भूखंडों की सफाई कराने को कहा

छापर : छापर में पार्षदों ने शुक्रवार को पालिका के अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्ट्रीट लाइट, सफाई और रास्तों पर फैले जूली फ्लोरा की समस्या दूर करने की मांग की। उन्होंने खराब लाइटें बदलने और रास्तों को साफ कराने की मांग भी रखी। ज्ञापन में पार्षदों ने कहा कि कस्बे के कई वार्डों में लंबे समय से लाइटें खराब हैं और सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। उनका कहना है कि पालिका कर्मचारियों को कई बार मौखिक रूप से बताने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

पार्षदों ने निजी और सार्वजनिक भूखंडों पर उगे जूली फ्लोरा और अन्य पेड़ों की कटाई-छंटाई कराने को कहा। ज्ञापन के मुताबिक, पेड़ों के कारण रास्ते संकरे होकर आधे रह गए हैं और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने भूखंडों पर जमा कचरे और गंदगी की सफाई कराने की मांग की। साथ ही निजी भूखंड मालिकों को अपने भूखंडों के चारों ओर चेन फेसिंग या दीवार बनवाने के लिए कहने का अनुरोध किया, ताकि वहां कचरा जमा न हो। ज्ञापन पर वार्ड पार्षद सोख्त अली चोपदार, ममता काटीवाल, ओमप्रकाश कांटीवाल, अमजद खान काजी और मोतीराम बावरी के हस्ताक्षर हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet