[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा, 17 में से 12 वार्डों में जीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा, 17 में से 12 वार्डों में जीत

भाजपा और बसपा को मिली 2-2 सीटें, एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी; वार्ड 16 से राकेश ने 1,380 मतों से दर्ज की सबसे बड़ी जीत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : पंचायत समिति चुनाव-2026 के परिणाम घोषित होने के साथ ही उदयपुरवाटी की राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई है। यहां कांग्रेस ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 17 में से 12 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। भाजपा और बहुजन समाज पार्टी को 2-2 सीटें मिलीं, जबकि एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की।

चुनाव में सबसे बड़ी जीत वार्ड 16 से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश के नाम रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1,380 मतों से हराया। वहीं वार्ड 2 से कांग्रेस की रेखा देवी ने 1,278 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सबसे नजदीकी मुकाबला वार्ड 12 में रहा, जहां कांग्रेस की पूजा देवी ने महज 15 मतों से जीत हासिल की।

वार्डवार चुनाव परिणाम

वार्ड 1 से कांग्रेस की प्रियंका सैनी 918 मतों से, वार्ड 2 से रेखा देवी 1,278 मतों से, वार्ड 3 से सुमन देवी 409 मतों से, वार्ड 4 से मुरारीलाल सैनी 359 मतों से और वार्ड 5 से सुरेश मीणा 853 मतों से विजयी रहे।

वार्ड 6 से भाजपा की पूजा 38 मतों से, वार्ड 7 से कांग्रेस के शीशपाल 641 मतों से, वार्ड 8 से बसपा के प्रमोद कुमार 63 मतों से और वार्ड 9 से कांग्रेस की मोहिनी 86 मतों से विजयी हुईं। वार्ड 10 से बसपा के जगदीश 577 मतों से, वार्ड 11 से कांग्रेस की माया सैनी 146 मतों से और वार्ड 12 से कांग्रेस की पूजा देवी 15 मतों से जीतीं।

इसी तरह वार्ड 13 से भाजपा के सुनील मिठारवाल 180 मतों से, वार्ड 14 से कांग्रेस के फूलचंद 144 मतों से, वार्ड 15 से निर्दलीय लखनलाल 127 मतों से, वार्ड 16 से कांग्रेस के राकेश 1,380 मतों से और वार्ड 17 से कांग्रेस की प्रियंका सैनी 367 मतों से विजयी रहीं।

पार्टीवार परिणामों में कांग्रेस को 12, भाजपा और बसपा को 2-2 तथा निर्दलीय को एक सीट मिली। नतीजे घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखा गया। अब सभी की निगाहें पंचायत समिति प्रधान के चुनाव पर टिकी हैं। कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने से प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet