[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए भाजपा-कांग्रेस में जोर-आजमाइश, कनिका सिंह और कनक बुडानिया के नाम चर्चा में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए भाजपा-कांग्रेस में जोर-आजमाइश, कनिका सिंह और कनक बुडानिया के नाम चर्चा में

मतदान के बाद दोनों दलों ने शुरू की प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी, 20 नवंबर को मतगणना तक सदस्यों को सुरक्षित रखने की रणनीति

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायतीराज चुनाव में मतदान के बाद अब जिला प्रमुख और प्रधान पदों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सत्ता की चाबी अपने हाथ में रखने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कवायद शुरू कर दी है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है।

बुधवार को कांग्रेस ने चूरू और चूरू उत्तर पंचायत समिति के 30 प्रत्याशियों को मंडेलिया हाउस से बस के जरिए रतनगढ़ स्थित मंडेलिया फार्म हाउस पहुंचाया। इस दौरान पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इन प्रत्याशियों को 20 नवंबर को होने वाली मतगणना तक फार्म हाउस में रखा जाएगा। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने इसे बाड़ाबंदी मानने के बजाय स्नेह मिलन कार्यक्रम बताया है।

इसी बीच जिला परिषद सदस्य पद के कांग्रेस के 38 प्रत्याशियों और माकपा की प्रत्याशी सुमन को भी बाड़ाबंदी में रखे जाने की जानकारी सामने आई है। चर्चा है कि इन्हें सालासर में ठहराया गया है। पार्टी नेताओं की नजर अब मतगणना तक प्रत्याशियों को एकजुट रखने पर है, ताकि चुनाव परिणाम के बाद होने वाले राजनीतिक समीकरणों में कोई सेंधमारी नहीं हो सके।

कनिका और कनक के नाम पर दांव

जिला प्रमुख पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस में दावेदारों के नामों पर चर्चाएं तेज हैं। भाजपा की ओर से कनिका सिंह और कांग्रेस की ओर से कनक बुडानिया को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद जिला प्रमुख पद के लिए कनक बुडानिया के नाम पर सहमति बनी है।

अब सभी की निगाहें 20 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। इसके बाद जिला प्रमुख और प्रधान पदों के लिए राजनीतिक जोड़-तोड़ और रणनीति का दौर और तेज होने की संभावना है। प्रधान पदों के चुनाव 27 नवंबर को होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet