[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कम उम्र में मोहम्मद अफजल ने मुकम्मल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन, मदरसे में हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

कम उम्र में मोहम्मद अफजल ने मुकम्मल किया हिफ्ज़-ए-कुरआन, मदरसे में हुआ सम्मान

मदरसा जामिया इनामुल उलूम में आयोजित हुई मजलिस-ए-खत्म-ए-कुरआन, उस्तादों ने दी मुबारकबाद; करामत खान बोले- हिफ्ज़-ए-कुरआन अजीम नेमत

बिसाऊ : कस्बे के मदरसा जामिया इनामुल उलूम में नमाज-ए-जुहर के बाद मजलिस-ए-खत्म-ए-कुरआन-ए-करीम का आयोजन किया गया। इस दौरान मदरसे के छात्र मोहम्मद अफजल निवासी सूरजगढ़ ने कुरआन-ए-करीम का आखिरी सबक सुनाकर हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल करने की सौभाग्यपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

मजलिस का समापन हजरत मौलाना चिरागुद्दीन साहब की दुआ के साथ हुआ। इस अवसर पर मदरसे के वरिष्ठ उस्ताद एवं उर्दू साहित्यकार करामत खान ने कहा कि हिफ्ज़-ए-कुरआन एक अजीम नेमत है। खुदा तआला जिसे चाहता है, उसे इस अनमोल नेमत से नवाजता है।

मदरसे के उस्ताद हाफिज मोहम्मद उमर ने कहा कि हदीस शरीफ में कुरआन सीखने और सिखाने वाले व्यक्ति को बेहतर बताया गया है। वहीं अध्यापक मोहम्मद रफीक ने कहा कि यह गर्व की बात है कि उनके भांजे मोहम्मद अफजल ने कम उम्र में हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल कर अपने माता-पिता, परिवार, मदरसे और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस मौके पर मदरसे के समस्त स्टाफ ने मोहम्मद अफजल और उनके परिवार को मुबारकबाद देते हुए नेक दुआएं दीं। कार्यक्रम के अंत में मोहम्मद अफजल के पिता खुशी मोहम्मद ने मदरसे के विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की और सभी शिक्षकों का आभार जताया।

इस दौरान मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद अकरम, जमील अहमद, मोहम्मद अदनान, मोहम्मद सुफियान, मोहम्मद शफी, खुशी मोहम्मद और मोहम्मद मुश्ताक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet