[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रस्तावित यूरिनियम प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध:जमीन, मकान और रोजगार की मांग की; 70 परिवार प्रस्तावित जमीन पर रह रहे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

प्रस्तावित यूरिनियम प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध:जमीन, मकान और रोजगार की मांग की; 70 परिवार प्रस्तावित जमीन पर रह रहे

प्रस्तावित यूरिनियम प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध:जमीन, मकान और रोजगार की मांग की; 70 परिवार प्रस्तावित जमीन पर रह रहे

खंडेला : खंडेला क्षेत्र के रॉयल गांव में प्रस्तावित यूरिनियम प्लांट को लेकर ग्रामीणों ने प्लांट के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट के लिए करीब 500 बीघा जमीन लेने की तैयारी है। इसके विरोध में छह गांवों के ग्रामीणों ने प्लांट के सामने बैठक कर प्रदर्शन किया। उन्होंने जमीन, मकान और रोजगार देने की मांग की।

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित कंपनी से कहा कि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया है।

परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट आ सकता है

ग्राम पंचायत रॉयल और गोकुल का बास सहित छह गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि जमीन लेने से खेती पर निर्भर परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट आ सकता है। उन्होंने प्रभावित किसानों को जमीन के बदले जमीन और जिन परिवारों के मकान प्रभावित होंगे, उन्हें मकान के बदले मकान देने की मांग की। ग्रामीणों ने स्थानीय बेरोजगार युवाओं को यूरिनियम कॉरपोरेशन में रोजगार देने की भी मांग की।

प्रस्तावित जमीन पर 70 परिवार रह रहे

रॉयल गांव के सरपंच नागरमल नेहरा ने बताया कि पंचायत रॉयल, गोकुल का बास, सुहागपुरा और नेहरों की ढाणी सहित छह गांवों के किसानों की करीब 500 बीघा जमीन लेने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित जमीन पर करीब 70 परिवार मकान बनाकर रह रहे हैं। फिलहाल आवासीय जमीन लेने को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गई है।

मांगों को लेकर बनाई कमेटी

ग्रामीणों ने अपनी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और आंदोलन की आगामी रणनीति तय करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। इसमें दोनों पंचायतों के ग्रामीणों को शामिल किया गया है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि 15 दिसंबर को दोबारा बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के साथ आगे की रणनीति तय होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet