[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 3 लोगों से लाखों का साइबर फ्रॉड:बिना OTP के अकांउट, क्रेडिट कार्ड से रुपए निकले; मैसेज आने पर ठगी का पता चला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 3 लोगों से लाखों का साइबर फ्रॉड:बिना OTP के अकांउट, क्रेडिट कार्ड से रुपए निकले; मैसेज आने पर ठगी का पता चला

सीकर में 3 लोगों से लाखों का साइबर फ्रॉड:बिना OTP के अकांउट, क्रेडिट कार्ड से रुपए निकले; मैसेज आने पर ठगी का पता चला

सीकर : सीकर में साइबर फ्रॉड के तीन मामले सामने आए हैं। दो लोगों के बैंक अकाउंट से रुपए निकल गए। वहीं एक पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से रुपए ट्रांसफर हो गए। तीनों ही मामलों में पुलिस अब जांच कर रही है।

सीकर में सूर्य नगर निवासी चोखाराम ने उद्योग नगर पुलिस थाने में शिकायत दी। इसमें बताया कि उनके बैंक अकाउंट से 1.46 लाख रुपए निकल गए। उनके पास कोई ओटीपी और कॉल नहीं आया। मैसेज आने पर उन्हें पता चला। सीकर में फतेहपुर रोड निवासी मातादीन जांगिड़ ने कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि मेरे क्रेडिट कार्ड से 1 लाख रुपए निकल गए।

सीकर में युवक के अकाउंट से 1.14 लाख रुपए निकलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिस्मिल्लाह कॉलोनी निवासी हसीबुर रहमान कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है कि 17 नवंबर को उनके अकाउंट से रुपए निकाले। फिलहाल इन तीनों मामलों में पुलिस उन बैंक डिटेल के आधार पर इन्वेस्टिगेशन कर रही है, जिनमें पैसा ट्रांसफर हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet