ससुराल से पीहर आई विवाहिता लापता:दो बच्चों को छोड़कर गहने लेकर गई, मोबाइल स्विच ऑफ
ससुराल से पीहर आई विवाहिता लापता:दो बच्चों को छोड़कर गहने लेकर गई, मोबाइल स्विच ऑफ
सीकर : सीकर में दो विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। एक मामले में महिला पीहर में अपने दो बच्चों को छोड़कर चली गई। वहीं दूसरे मामले में महिला बिना बताए घर से निकली और वापस नहीं लौटी। दोनों केस में पुलिस में शिकायत दी गई है।
विवाहिता का मोबाइल स्विच ऑफ
भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी 29 साल की बहन पिछले करीब 2 महीने से पीहर में थी। 14 नवंबर की दोपहर करीब एक बजे घर से बिना बताए चली गई। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। भाई का कहना है कि ससुराल से अपने पीहर आने पर बहन के पास करीब 70 हजार रुपए और चांदी के जेवरात थे। वह भी साथ लेकर चली गई। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
25 साल की विवाहिता लापता
25 साल की विवाहिता के लापता होने के केस में उसके पति ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी 16 नवंबर की दोपहर करीब 3 बजे घर से बिना बताए चली गई थी। पति ने एक युवक और उसके साथियों पर शक जताया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2552772

