बुधराम शर्मा दुधवा को संगठन महामंत्री पद से किया पदमुक्त
विप्र महासंघ सेवा समिति ने 19 नवंबर से तत्काल प्रभाव से समाप्त की जिम्मेदारी, प्रदेश अध्यक्ष मेधा सिंधु शर्मा ने दी जानकारी
शिमला : विप्र महासंघ सेवा समिति, राजस्थान की ओर से बुधराम शर्मा दुधवा को संगठन महामंत्री राजस्थान के पद से तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। समिति की प्रदेश अध्यक्ष मेधा सिंधु शर्मा ने बताया कि बुधराम शर्मा के संबंध में पिछले कई दिनों से ब्राह्मण विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने और विप्र विरोधी आचरण की शिकायतें मिल रही थीं।
उन्होंने बताया कि इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अंबिका दत्त कौशिक, राष्ट्रीय महामंत्री केशव प्रसाद शर्मा और राष्ट्रीय संयोजक लालचंद जोशी से परामर्श के बाद 19 नवंबर को यह निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, पदमुक्त किए जाने के बाद बुधराम शर्मा का विप्र महासंघ सेवा समिति से अब किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2552758

