श्रीधर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन, स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
मुख्य अतिथि डॉ. विश्वरूप राय चौधरी ने युवाओं को शोध और नवाचार के लिए किया प्रेरित, दो दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
पिलानी : श्रीधर विश्वविद्यालय में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन का गुरुवार को भव्य समारोह के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस भी उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
सम्मेलन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. विश्वरूप राय चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा, अनुसंधान, आधुनिक तकनीक और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने और शोध के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
दो दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और विशेषज्ञों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। इस दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा, डिजिटल प्रशासन, सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, भारतीय ज्ञान परंपरा, विधि, औषधि विज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए और शोध के नए आयामों पर चर्चा की।
विश्वविद्यालय के चांसलर शुभम यादव के मुख्य संरक्षकत्व में आयोजित सम्मेलन को प्रो-वाइस चांसलर डॉ. ओ.पी. गुप्ता, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट सदस्य डॉ. अतुल अग्रवाल और रजिस्ट्रार ज्योतिका मदान का मार्गदर्शन मिला।
स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
सम्मेलन के समापन के साथ आयोजित स्थापना दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह ने अतिथियों एवं विश्वविद्यालय परिवार का मन मोह लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा, शैक्षणिक उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना है।
आयोजन समिति का रहा योगदान
सम्मेलन के सफल आयोजन में सम्मेलन संयोजक एवं डीन रिसर्च डॉ. मोहिनी द्विवेदी तथा आयोजन सचिव डॉ. नरेंद्र कुमार न्योला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में डॉ. सुधीर दहिया, यासीन खान, डॉ. राजेश मलिक, दीपक शर्मा, फरीद खान, पुष्पा, सुभाष सैनी, संजय त्यागी और संदीप सिंह शेखावत सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहयोग किया। जनसंपर्क अधिकारी मोहित छाबड़ा ने मीडिया एवं जनसंपर्क गतिविधियों का समन्वय किया।
अंत में आयोजन सचिव डॉ. नरेंद्र कुमार न्योला ने मुख्य अतिथि, अतिथियों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों, शोधार्थियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सम्मेलन को शैक्षणिक उत्कृष्टता, अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग, नवाचार और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2552772
