[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूरी सतर्कता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं मतगणना : सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूरी सतर्कता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं मतगणना : सुराणा

लोहिया कॉलेज में 20 नवंबर को होगी जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना, जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में होगी। मतगणना की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा ने अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक से पहले उन्होंने मतगणना स्थल का निरीक्षण भी किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने कहा कि मतगणना का कार्य पूरी सतर्कता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न होना चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें और उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, कार्मिकों की तैनाती, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और मतगणना कक्षों सहित अन्य व्यवस्थाओं पर अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित प्रक्रिया की पूरी पालना की जाए, ताकि निर्वाचन कार्य सुचारू, व्यवस्थित और निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने और व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए।

अनधिकृत प्रवेश पर रहेगी रोक

एसपी निश्चय प्रसाद एम ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय रहे। मतगणना स्थल पर अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए तथा अधिकृत व्यक्तियों के आवागमन के लिए निर्धारित व्यवस्था की पालना करवाई जाए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि मतगणना स्थल के बाहर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सुजानगढ़ एडीएम संतोष कुमार मीना तथा अंदर की व्यवस्थाओं के लिए सीईओ श्वेता कोचर को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी कार्मिकों और एजेंटों को प्रवेश पास के साथ पहचान पत्र भी लाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कार्मिकों के ठहरने, वाहन पार्किंग, मोबाइल फोन के उपयोग और प्रतिबंध, मोबाइल जमा करवाने के स्थान, बैरिकेडिंग, संकेतक, पेयजल, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, यातायात परिवर्तन और मतगणना से जुड़े अन्य इंतजामों की जानकारी दी।

सीईओ श्वेता कोचर ने मतगणना स्थल के अंदर पेयजल, सशुल्क कैंटीन, प्रतीक्षा क्षेत्र और प्रवेश-निकास व्यवस्था के बारे में बताया।बैठक में सुजानगढ़ एडीएम संतोष कुमार मीना सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet