चूरू में मतगणना के दौरान सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा यातायात डायवर्ट
लोहिया कॉलेज में होगी जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना, प्रत्याशियों और एजेंटों के लिए मुख्य द्वार से प्रवेश; अलग-अलग स्थानों पर होगी वाहनों की पार्किंग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में होगी। मतगणना के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने प्रवेश, पार्किंग और यातायात परिवर्तन की योजना जारी की है। यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक लागू रहेगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि मतगणना में लगे अधिकारियों और कार्मिकों को लोहिया कॉलेज के पश्चिम दिशा में पास वाली गली में निर्धारित द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। वहीं प्रत्याशियों और उनके मतगणना एजेंटों के लिए महाविद्यालय का मुख्य द्वार निर्धारित किया गया है। सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
यहां होगी वाहनों की पार्किंग
मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग चूरू रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थल पर होगी। वहीं प्रत्याशियों, मतगणना एजेंटों और कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए पुराना बस स्टैंड, गर्ल्स कॉलेज मैदान, केंद्रीय विद्यालय मैदान, पुरानी कलेक्ट्रेट सर्किल तथा पुलिया के आसपास खाली स्थान निर्धारित किए गए हैं।
इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन
यातायात योजना के अनुसार राजगढ़ और बिसाऊ की तरफ से आने वाले वाहनों का आवागमन लाल घंटाघर से शीला अस्पताल वाली गली, नई सड़क और नगरपालिका सर्किल की तरफ रहेगा। वहीं रतनगढ़, सरदारशहर, भालेरी और तारानगर की तरफ से आकर राजगढ़, बिसाऊ और जयपुर की ओर जाने वाले वाहन पुरानी कलेक्ट्रेट सर्किल, अग्रसेन नगर रेलवे फाटक और जयपुर रोड से होकर गुजरेंगे।
धर्मस्तूप से लाल घंटाघर तक आवागमन बंद
मतगणना के दौरान धर्मस्तूप पुलिस चौकी से लाल घंटाघर तक आमजन का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। पुराना बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसें भी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक यहां से नहीं चलेंगी। इस दौरान बसों और अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करना होगा। यातायात में किए गए इस बदलाव के अलावा शहर की अन्य यातायात व्यवस्था पहले की तरह यथावत रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2552700

