[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में मतगणना की तैयारियों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में मतगणना की तैयारियों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा

श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को होगी जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना, अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश

सीकर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय में होगी। मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने गुरुवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों की मतगणना के लिए निर्धारित कक्षों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों एवं कार्मिकों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए मतगणना कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतगणना कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मतगणना की पूरी प्रक्रिया और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना की प्रत्येक प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निर्धारित नियमों के तहत पूरी की जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार महला सहित संबंधित प्रकोष्ठों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet