ओवरटेक के प्रयास में सीमेंट से भरा ट्रॉला पलटा, सामने से आ रही कार पर गिरा केबिन
खारिया गांव के पास स्टेट हाईवे-41 पर हादसा, कार चालक ने लेटकर बचाई जान; शीशे टूटने से शरीर पर लगे कांच के टुकड़े
अलसीसर : झुंझुनूं-राजगढ़ स्टेट हाईवे-41 पर खारिया गांव के पास शुक्रवार शाम सीमेंट से भरा ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान सामने से आ रही ऑल्टो कार उसकी चपेट में आ गई। ट्रॉले का केबिन कार के बोनट पर जा गिरा। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार ट्रॉला झुंझुनूं की ओर से सीमेंट भरकर आ रहा था। खारिया गांव के पास घुमावदार मोड़ पर चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रॉला संतुलन खोकर पलट गया और सामने से आ रही ऑल्टो कार पर जा गिरा।
कार चालक टमकोर निवासी सिकंदर ने बताया कि ट्रॉले को पलटता देखकर उसने लेटकर अपनी जान बचाई। हादसे में कार के शीशे टूट गए और कांच के टुकड़े उसके शरीर पर कई जगह लगे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि ट्रॉले का पूरा भार कार पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2550621


