[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सफेद कोट पहन एमबीबीएस विद्यार्थियों ने लिया मानव सेवा का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सफेद कोट पहन एमबीबीएस विद्यार्थियों ने लिया मानव सेवा का संकल्प

मेडिकल कॉलेज में बैच-2026 की व्हाइट कोट सेरेमनी एवं कैडेवरिक ओथ का आयोजन, मरीजों की गोपनीयता और गरिमा बनाए रखने की ली शपथ

झुंझुनूं : राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एमबीबीएस बैच-2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों की व्हाइट कोट सेरेमनी एवं कैडेवरिक ओथ का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने सफेद कोट धारण कर चिकित्सा सेवा के मूल्यों को जीवनभर निभाने और बिना किसी भेदभाव के मरीजों का उपचार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार नारनौलिया ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि सफेद कोट केवल चिकित्सक की पहचान नहीं, बल्कि चिकित्सा पेशे की पवित्रता, जिम्मेदारी और मानव सेवा का प्रतीक है। इसे धारण करने के साथ ही चिकित्सकों पर समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी आ जाती है, जिसका निर्वहन उन्हें जीवनभर करना होता है।

डॉक्टर बनना डिग्री नहीं, जीवनभर सेवा का संकल्प

जिला कलक्टर के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सक बनना केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीवनभर सेवा, धैर्य और नैतिक मूल्यों का पालन करना है। चिकित्सा पेशे में संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने भावी चिकित्सकों से पीड़ित मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

कैडेवर को पुष्प अर्पित कर जताया आभार

कार्यक्रम के महत्वपूर्ण हिस्से कैडेवरिक ओथ के तहत शरीर रचना विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा और डॉ. प्रवीण सैनी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कैडेवर को पुष्प अर्पित किए और प्रार्थना सभा आयोजित की। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा के लिए देहदान करने वाले व्यक्ति के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा में मानवीय संवेदना और सम्मान का महत्व समझाया गया।

मरीजों की गोपनीयता और गरिमा बनाए रखने की शपथ

समारोह में संकाय सदस्यों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को सफेद कोट पहनाए। इसके बाद सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की। विद्यार्थियों ने मानवता की सेवा करने, मरीजों की गोपनीयता और गरिमा बनाए रखने तथा बिना किसी भेदभाव के उपचार करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. दीपक तंवर, विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप सिंह निर्वाण, डॉ. प्रियंका सेखसरिया, डॉ. आरएस पायल, डॉ. संजय अचेरा, डॉ. ज्योति, डॉ. चंपा, डॉ. प्रीतम, डॉ. बाबूलाल यादव सहित संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet