अन्नपूर्णा रसोई में गड़बड़ी का आरोप, रिकॉर्ड में 170 टोकन और मौके पर 30-40 लोगों का भोजन!
मलसीसर नगरपालिका अध्यक्ष पवन कुमावत के औचक निरीक्षण में सामने आया अंतर, सुबह 11:30 बजे तक कटे मिले सिर्फ दो टोकन; सफाई व्यवस्था भी मिली खराब
मलसीसर : कस्बे में संचालित अन्नपूर्णा रसोई की भोजन व्यवस्था और टोकन वितरण में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। पुलिस थाने के पीछे चल रही रसोई का बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष पवन कुमावत ने औचक निरीक्षण किया। अध्यक्ष के अनुसार, रसोई के रिकॉर्ड में प्रतिदिन 170 लोगों को भोजन करवाना दर्शाया जा रहा है, जबकि मौके पर केवल 30 से 40 लोगों के लिए ही भोजन तैयार किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान रसोई परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली।
12 बजे तक 40 टोकन का दावा, 11:30 बजे तक मिले सिर्फ दो
पालिका अध्यक्ष पवन कुमावत ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से सामान्य दिनों में दोपहर 12 बजे तक 40 से अधिक टोकन कटने की जानकारी दी गई थी। लेकिन बुधवार को सुबह 11:30 बजे तक जांच करने पर केवल दो टोकन कटे हुए मिले। वहीं, रिकॉर्ड में प्रतिदिन 170 लोगों को भोजन वितरण दर्शाया गया है। टोकन वितरण और दर्ज आंकड़ों में अंतर मिलने पर अध्यक्ष ने पूरी व्यवस्था की जांच की आवश्यकता जताई।
सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश
ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से रसोई में अनियमितताओं की शिकायतें की जा रही थीं। इन्हीं शिकायतों के बाद अध्यक्ष ने निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को साफ-सफाई में सुधार करने और भोजन वितरण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने कहा कि व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं हुआ तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2550587


