बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, टक्कर लगते ही सड़क पर गिरे युवक,:CCTV आया सामने, स्वर्ण जयंती स्टेडियम के पास हुआ हादसा, बाइक सवार युवक बीडीके अस्पताल में भर्ती
बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, टक्कर लगते ही सड़क पर गिरे युवक,:CCTV आया सामने, स्वर्ण जयंती स्टेडियम के पास हुआ हादसा, बाइक सवार युवक बीडीके अस्पताल में भर्ती
झुंझुनूं : शहर में बुधवार दोपहर बाइक और स्कूटी के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे की पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे स्वर्ण जयंती स्टेडियम के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक मंडावा मोड़ की तरफ से आ रहे थे। वहीं स्कूटी सवार महिला स्टेडियम के पास स्थित गली से निकलकर मंडावा मोड़ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और जोरदार टक्कर हो गई। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। सड़क पर घायल पड़े युवकों को संभाला। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवकों को ज्यादा चोटें आईं। उन्हें तत्काल झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवकों की पहचान सुमित और सचिन के रूप में हुई है, सुमित के ज्यादा चोट लगने पर बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही प्राथमिक उपचार के बाद सचिन को छुटटी दे दी गई। दोनों युवक अणगासर गांव के रहने वाले है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, स्वर्ण जयंती स्टेडियम के पास सड़क हादसे होना आम बात हो गई है। इससे पहले भी यहां बाइक और अन्य वाहनों के बीच कई बार टक्कर हो चुकी है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में गली से मुख्य सड़क पर निकलने वाले वाहनों के कारण भी हादसों का खतरा रहता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2548993

