श्रीधर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज, देश-विदेश के विशेषज्ञ साझा करेंगे शोध और नवाचार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और सतत कृषि सहित कई विषयों पर होगा मंथन, 19 नवंबर तक चलेगा आयोजन
पिलानी : श्रीधर विश्वविद्यालय में बुधवार को द्वितीय अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन आईसीईटीआरएमडीडी-2026 का शुभारंभ हुआ। 18 और 19 नवंबर को आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. ओ.पी. गुप्ता ने किया। सम्मेलन की संयोजक डॉ. माहिनी द्विवेदी ने विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े अतिथियों का स्वागत किया।
सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न विषयों में हो रहे नए अनुसंधानों, तकनीकी विकास और नवाचारों को साझा मंच उपलब्ध कराना है। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, डेटा विज्ञान, साइबर सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, सतत कृषि, भारतीय ज्ञान परंपरा, पारंपरिक चिकित्सा, औषधि विज्ञान, अभियांत्रिकी और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शुभम यादव सम्मेलन के मुख्य संरक्षक हैं, जबकि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन एवं विनिर्माण संस्थान कांचीपुरम के पूर्व निदेशक प्रो. एम.वी. कार्तिकेयन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी, प्रो. डॉ. अरुण गर्ग, डॉ. मोनिका सेठी, डॉ. निधि चतुर्वेदी, डॉ. सजीव कुमार गुप्ता और डॉ. राज सिंह सहित कई शिक्षाविद् एवं वैज्ञानिक अतिथि के रूप में भाग लेंगे। विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञ मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे।

आयोजन को लेकर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से शुभकामना संदेश भी प्राप्त हुए हैं।
विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार ज्योतिका मदान ने बताया कि यह सम्मेलन विद्यार्थियों, शोधार्थियों और युवा वैज्ञानिकों को अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने, नई तकनीकों को समझने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक सहयोग के अवसर प्राप्त करने का मंच देगा।
सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. नरेंद्र कुमार न्योला ने बताया कि शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में इस तरह के शैक्षणिक आयोजन लगातार किए जा रहे हैं।
सम्मेलन के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका रही। इनमें विधि विभाग के डॉ. सुधीर दहिया, अभियांत्रिकी विभाग के यासीन खान, कला विभाग के डॉ. राजेश मलिक, परीक्षा नियंत्रक दीपक शर्मा, सहायक रजिस्ट्रार फरीद खान, कृषि विभाग की पुष्पा, प्रशासनिक विभाग के सुभाष सैनी, मुख्य लेखाधिकारी संजय त्यागी और प्रबंधन विभाग के संदीप सिंह शेखावत शामिल रहे। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी मोहित छाबड़ा ने मीडिया और जनसंपर्क समन्वय की जिम्मेदारी निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2548722


