[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

20 नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों का कलक्टर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

20 नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों का कलक्टर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

राजकीय लोहिया महाविद्यालय में मतगणना कक्षों, सुरक्षा, प्रवेश-निकास और टेबल व्यवस्था का किया निरीक्षण, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना 20 नवंबर को होगी। इसे लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में मतगणना व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलक्टर सुराणा ने कहा कि मतगणना निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। इसलिए इससे जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होनी चाहिए। उन्होंने मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति, प्रशिक्षण, टेबलवार व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और अभिलेखों के संधारण पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों की स्पष्ट जानकारी रखते हुए आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने मतगणना स्थल पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने, अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा अधिकृत व्यक्तियों के आवागमन के लिए निर्धारित व्यवस्था बनाने को कहा। इसके अलावा बैरिकेडिंग, संकेतक, पेयजल, बिजली, प्रकाश और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलक्टर ने मतगणना कक्षों, टेबल व्यवस्था, कार्मिकों की तैनाती, सुरक्षा प्रबंधों और प्रवेश-निकास व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी लेते हुए कहा कि मतगणना से पहले सभी व्यवस्थाओं का पुनः परीक्षण कर लिया जाए, ताकि मतगणना के दिन किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

एसपी निश्चय प्रसाद एम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार की जाए। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जाए तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं और अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी।

इस दौरान सीईओ श्वेता कोचर, एएसपी सुनील कुमार, एसीईओ भागचंद खारिया, सीओ गजेंद्र सिंह, एडीपीएस मीनू वर्मा, सीडीईओ संतोष महर्षि, डॉ. मूलचंद, डॉ. रविंद्र बुडानिया, डॉ. प्रशांत शर्मा, जितेंद्र कुमार, उद्योग उपायुक्त उजाला, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई भीमसेन, डीएसओ दिव्या, अंशु तिवाड़ी, शिवप्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet