गोपाष्टमी पर निकली गोमाता की भव्य शोभायात्रा, गौशाला में पूजन के साथ हुआ विशाल यज्ञ
गोपाल चौक से पिंजरापोल गौशाला तक निकली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने तुलादान कर गोसेवा और गौवंश संरक्षण का लिया संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : गोपाष्टमी के पावन पर्व पर मंगलवार को चूरू पिंजरापोल सोसायटी की ओर से गौशाला परिसर में गोपाष्टमी मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान गोवंश की रक्षा, सेवा और संवर्धन का संकल्प लेते हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
सोसायटी अध्यक्ष सुशील बजाज ने बताया कि गोमाता की पूजा-अर्चना और गौवंश की खुशहाली की कामना के साथ गोपाल चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सफेद घंटाघर, सब्जी मंडी, भाईजी और झारिया मोरी होते हुए पिंजरापोल गौशाला पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और गोमाता के जयकारे लगाए।
गौशाला परिसर में अतिथियों और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गोपूजन किया तथा भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने तुलादान किया। इसके बाद आयोजित विशाल यज्ञ में आहुतियां देकर देश और प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
मेले में श्रद्धालुओं ने गोसेवा के महत्व को समझते हुए गौवंश की रक्षा और संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ट्रस्टी पवन बगड़िया, मंत्री जगदीश सर्राफ, उपाध्यक्ष विमल सारस्वत, विनोद लूणिया और काशीराम क्याल, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद मण्डावेवाला, विमल धूत, मुरली ऊंटवालिया, चन्द्रप्रकाश सरोठिया, प्रदीप सरावगी, श्रीवल्लभ मण्डावेवाला और कल्पेश सर्राफ सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने गोसेवा को भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए गौवंश के संरक्षण पर जोर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2546119
