[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विदेश से भाई का शव-आने से पहले बहनों की मौत:हाईवे पर भिड़ीं कारें, भाई के निधन पर दोनों पीहर जा रही थीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विदेश से भाई का शव-आने से पहले बहनों की मौत:हाईवे पर भिड़ीं कारें, भाई के निधन पर दोनों पीहर जा रही थीं

विदेश से भाई का शव-आने से पहले बहनों की मौत:हाईवे पर भिड़ीं कारें, भाई के निधन पर दोनों पीहर जा रही थीं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिले में नेशनल हाईवे- 58 पर दो कारों की टक्कर में दो बहनों की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कार का एक टायर एक्सल समेत टूटकर दूर जा गिरा। जबकि दूसरी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों बहनें भाई की मौत होने के बाद पीहर जा रही थीं। भाई की सऊदी अरब में हार्ट अटैक से 20 दिन पहले मौत हो गई थी। बुधवार को शव भवाज की ढाणी फतेहपुर लाया जाएगा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को हटाकर रास्ता खुलवाया और एंबुलेंस की मदद से शवों को मॉर्च्युरी पहुंचाया। परिजनों की रिपोर्ट मिलने पर बुधवार को पोस्टमॉर्टम होगा।

हादसा मंगलवार शाम करीब 4:15 बजे सुजानगढ़ क्षेत्र में ठरडा मंगलम होटल के पास हुआ। सुजानगढ़ कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार ने बताया- लाडनूं के शहरिया बास निवासी मेहुरनिशा (46) पत्नी राजू खान और डीडवाना के चोलू खां निवासी उसकी बड़ी बहन दौलत बानो (55) पत्नी सलमान खान के बड़े भाई की विदेश में मौत हो गई थी।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

साथ जाने के लिए छोटी बहन के घर आई दौलत बानो

बड़ी बहन दौलत बानो पीहर जाने के लिए पहले मेहुरनिशा के घर पर आई। यहां से वे साथ में अपने पीहर भवाज की ढाणी फतेहपुर के लिए निकली। कार नौशाद दौलत बानो का बेटा चला रहा था। नेशनल हाईवे 58 पर ठरडा मंगलम होटल के पास एक कार ने इनकी कार को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि नौशाद को हल्की चोट आई है। दूसरी कार का ड्राइवर हरियाणा का रहने वाला था। हादसे के बाद मौके से भाग गया। जिसे पुलिस ने डिटेन कर लिया।

टक्कर इतनी तेज थी कार का एक टायर एक्सल समेत टूटकर दूर जा गिरा।
टक्कर इतनी तेज थी कार का एक टायर एक्सल समेत टूटकर दूर जा गिरा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet