36-साल के सेना के जवान का हार्ट अटैक से निधन:ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे, 8 साल की बेटी ने दी मुखाग्नि
36-साल के सेना के जवान का हार्ट अटैक से निधन:ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे, 8 साल की बेटी ने दी मुखाग्नि
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू जिले के सेना के जवान मनीराम नायक (36) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे तीन नवंबर को छुट्टी पर घर आए थे। 15 नवंबर को ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान अचानक बेहोश हो गए। परिजन उन्हें सरदारशहर के उप जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मंगलवार को पैतृक गांव देगा (सरदारशहर) में सैन्य सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। 8 साल की बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले सरदारशहर उप जिला अस्पताल से पैतृक गांव तक 20 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

ड्यूटी पर लौटने के दौरान सीने में तेज दर्द हुआ
भाई समुद्र नायक ने बताया- मनीराम साल 2012 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वह इस समय जम्मू-कश्मीर में पंजाब बटालियन में तैनात थे। परिवार में उनकी 8 साल की एक बेटी है। वे पांच भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर के थे।
मनीराम तीन नवंबर को छुट्टी पर गांव आए थे। छुट्टी पूरी होने के बाद 15 नवंबर को ड्यूटी पर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेहोश हो गए। उनको तुरंत सरदारशहर के उप जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मंगलवार करीब 11 बजे सरदारशहर उप जिला अस्पताल से पैतृक गांव देगा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांव की श्मशान भूमि में दोपहर 1:30 बजे राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। 8 साल की बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी।
देखें तिरंगा यात्रा से जुड़ी PHOTOS



लोगों ने जवान को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2545991


