गाड़ी से मिले 41.50 किलो गांजे का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार:सीकर में होनी थी डिलीवरी, पुलिस आरोपियों के गिरोह की तलाश में जुटी
गाड़ी से मिले 41.50 किलो गांजे का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार:सीकर में होनी थी डिलीवरी, पुलिस आरोपियों के गिरोह की तलाश में जुटी
सीकर : सीकर के बलारां थाना इलाके में पिछले दिनों गाड़ी से 41.50 किलो गांजा मिलने के मामले में पुलिस ने मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का एक साथी माल के साथ पहले ही पकड़ा जा चुका था। अब पुलिस इनके मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है।
दादिया थाना SHO संजय कुमार पूनियां ने बताया कि 11 नवंबर की रात को बलारां थाना पुलिस ने स्विफ्ट गाड़ी से 41.50 किलो गांजा बरामद किया था। मामले में आरोपी राकेश पुत्र बेगाराम को भी गिरफ्तार किया गया था। जिसने पूछताछ में बताया कि उसका साथी विकास गांजा सप्लाई का काम करता है।
हालांकि उस दिन आरोपी पहले ही गाड़ी से उतर गया था ऐसे में वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। राकेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज करके आरोपी विकास की तलाश शुरू की गई।
गांजा सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुख्य सप्लायर विकास कुमार पुत्र रामकुमार धींवा निवासी सेवा नगर,खिरोड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सीकर में ही कहीं गांजा सप्लाई करने वाले थे।
अब पुलिस गांजा सप्लाई के पूरे नेटवर्क और इसके मास्टरमाइंड का पता लग रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विकास ने कुछ महीने पहले ही गांजा सप्लाई का काम शुरू किया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2545985


