श्रीमाधोपुर की गौशालाओं में गोपाष्टमी पर कार्यक्रम:महिलाओं ने गौमाता की पूजा की, मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने खाया खींचड़ा प्रसाद
श्रीमाधोपुर की गौशालाओं में गोपाष्टमी पर कार्यक्रम:महिलाओं ने गौमाता की पूजा की, मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने खाया खींचड़ा प्रसाद
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में गोपाष्टमी पर मंगलवार को अलग-अलग गोशालाओं में धार्मिक कार्यक्रम हुए। श्रीकृष्ण गोशाला समिति में सुबह से महिलाएं पहुंचने लगीं। उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजन दोपहर तक चला। इस दौरान खींचड़ा प्रसाद बांटा गया और गोभक्तों ने गौवंश के लिए दान किया। कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी गोशाला पहुंचे और खींचड़ा प्रसाद ग्रहण किया।
उन्होंने कहा कि गाय के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। गौवंश के संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौसेवा परमात्मा की सेवा के समान है और गाय का गोबर व गोमूत्र भी पवित्र माना गया है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर गोशाला अध्यक्ष सुरेश वशिष्ठ, सचिव ललित चौधरी, कोषाध्यक्ष दिनेश कसेरा, पूर्व अध्यक्ष परमानंद सोनी, विश्वम्भर मऊवाला, संतोष सोनी, दीपचंद बागरियावासवाला, पार्षद श्यामसुंदर नारनौली, गीगाराम सैनी, जुगल चौधरी और शंकर गोकुलका सहित गोशाला से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2545984


