दो पंचायतों में 19 किसानों के 316 नोजल चोरी:किसानों को 1.58 लाख रुपए का नुकसान; बोले- फसलों की सिंचाई रुकी
दो पंचायतों में 19 किसानों के 316 नोजल चोरी:किसानों को 1.58 लाख रुपए का नुकसान; बोले- फसलों की सिंचाई रुकी
रानोली : रानोली थाना क्षेत्र की शिश्यूं और किशनपुरा पंचायतों में एक ही रात 19 किसानों के खेतों से सिंचाई पाइपों के 316 नोजल चोरी हो गए। एक नोजल की कीमत 500 रुपए के हिसाब से किसानों को करीब 1 लाख 58 हजार रुपए का नुकसान हुआ। रानोली थाना क्षेत्र में अब तक 1 हजार से ज्यादा नोजल चोरी होने की बात सामने आई है। पिछले 10 दिनों से लगातार हो रही चोरी से किसान परेशान हैं।
पिछले 10 दिनों से लगातार चोरी
किसानों का कहना है कि चोर रात में खेतों पर पहुंचकर सिंचाई पाइपों से नोजल खोलकर ले जाते हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। सरसों, गेहूं और चने की फसलों की सिंचाई को लेकर भी चिंता है।
किसान मोहन लिढ़ाण और किशन घासी कुमावत ने बताया कि लगातार चोरी से किसान परेशान हैं। सूचना मिलने पर रानोली पुलिस खेतों पर पहुंची और जांच की। पुलिस टीम ने मौके से जानकारी जुटाई और जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही।

रानोली थाने पर प्रदर्शन की चेतावनी
नोजल दोबारा खरीदने और लगवाने के लिए किसानों को मजदूरी का खर्च भी उठाना पड़ रहा है। किसानों ने रात में गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो शिश्यूं और किशनपुरा के किसान एकजुट होकर रानोली थाने पर प्रदर्शन करेंगे।
इन किसानों से खेत से नोजल चोरी हुए
चोरी के शिकार किसानों में राधेश्याम कुमावत के 10, चांदमल कुमावत के 33, घासीराम कुमावत के 10, छीतरमल वर्मा के 18, पप्पूराम सेवदा के 20 और बजरंगलाल यादव के 40 नोजल चोरी हुए।

मोहन लिढ़ाण के 20, कजोड़मल पूर्व सरपंच के 25, राजकुमार कुमावत के 25, नाथूराम कुमावत के 10, रामोतार लिढ़ाण के 8 और झाबरमल चौधरी के 17 नोजल चोरी हुए। बक्सूराम कुमावत के 5, जोगराज कुमावत के 10, राधेश्याम के 15, छीतरमल कुमावत के 10, लक्ष्मणराम कुमावत के 15, छोटू कुमावत के 10 और रिछपाल सिंह खिचड़ के 15 नोजल चोरी हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2545985


