अडूका में बेटी को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंदौरी, दिया बेटा-बेटी समानता का संदेश
नेहा चौहान की शादी से पहले परिवार ने निभाई अनूठी रस्म, डीजे की धुन पर जमकर थिरके परिजन और रिश्तेदार; 20 नवंबर को होगा विवाह
चिड़ावा : झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र के गांव अडूका में बेटी के सम्मान और समानता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां शादी से पहले परिवार ने बेटी नेहा चौहान को घोड़ी पर बैठाकर धूमधाम से बिंदौरी निकाली। इस पहल के जरिए परिवार ने समाज को बेटा-बेटी एक समान होने का संदेश दिया।
गांव के सुभाषचंद्र चौहान एवं बिना देवी की पुत्री नेहा की शादी के उपलक्ष्य में बिंदौरी निकाली गई। पारंपरिक रस्मों से हटकर आयोजित इस कार्यक्रम में नेहा घोड़ी पर सवार होकर गांव में निकलीं। डीजे की धुन और शादी के गीतों के बीच परिवारजनों व रिश्तेदारों ने जमकर नृत्य किया। पूरे गांव में उत्साह और खुशियों का माहौल रहा।
भाई-भाभी सहित पूरा परिवार रहा शामिल
इस आयोजन में नेहा के भाई आशीष चौहान, भाभी भावना, भाई मनीष चौहान (एलएनटी) सहित समस्त चौहान परिवार, रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए। सभी ने उत्साह के साथ बिंदौरी में भाग लेकर इस पल को यादगार बनाया। नेहा का विवाह समारोह 20 नवंबर को होगा।
बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं
नेहा के पिता सुभाषचंद्र चौहान ने कहा कि बेटियों को भी समाज में समानता और सम्मान का पूरा अधिकार मिलना चाहिए। बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं। उन्होंने समाज के लोगों से बेटियों को समान अवसर देने और बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का संदेश आगे बढ़ाने की अपील की। अडूका में निकाली गई यह बिंदौरी विवाह की रस्म के साथ बेटियों के सम्मान और बदलती सामाजिक सोच का संदेश भी दे गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2545635


