घांघू में सरपंच और पंचों का मतदान थमा, 79.22% वोटिंग:4,179 मतदाताओं में से 3,311 ने वोट डाला; 11 वार्डों में से 9 में पंच निर्विरोध चुने
घांघू में सरपंच और पंचों का मतदान थमा, 79.22% वोटिंग:4,179 मतदाताओं में से 3,311 ने वोट डाला; 11 वार्डों में से 9 में पंच निर्विरोध चुने
घांघू : घांघू ग्राम पंचायत में सोमवार को चतुर्थ चरण के सरपंच और पंच चुनाव के लिए मतदान हुआ। कुल 4,179 मतदाताओं में से 3,311 ने वोट डाले। मतदान 79.22%रहा। सरपंच चुनाव में मतदाताओं ने कतारों में लगकर वोट दिया। महिला मतदाताओं की लंबी कतारें लगीं। बुजुर्गों, बीमार और दिव्यांग लोगों के साथ शादी समारोह में शामिल होने वाले मतदाताओं ने भी वोट डाला।
कल्याण सिंह और गोविन्द सिंह ने अपनी शादी में दूल्हा बनने से पहले बूथ पर जाकर मतदान किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि जरूरी काम होने पर भी समय निकालकर वोट जरूर दें। बीएलओ नेमीचंद जांगिड़, देवेंद्र राहड़ और विनोद कुमार ने बताया कि शहीद सैनिक हवलदार लखूसिंह राजकीय बालिका उमावि घांघू में मतदान केंद्र संख्या 54 और 55 पर दो बूथ बनाए गए। शहीद राजेश कुमार फगेड़िया राउमावि में मतदान केंद्र संख्या 56 और 57 पर दो बूथ बनाए गए।
11 वार्डों में से 9 में पंच निर्विरोध चुने
सरपंच पद के लिए आकांक्षा, गायत्री प्रजापत, महन, शारदा, सरोज, सुमन, सोफिना बानो और हसीना बानो समेत आठ महिला उम्मीदवार मैदान में थीं। ग्राम पंचायत के 11 वार्डों में से 9 में पंच निर्विरोध चुने गए। वार्ड नंबर 1 में नेमीचंद और हुकमीचंद के लिए वोट डाले गए। वार्ड नंबर 10 में किरणदेवी और जेबल बानो के लिए मतदान हुआ।
चुनाव रिटर्निंग अधिकारी जय सिंह शेखावत ने बताया कि वार्ड नंबर 1 और 10 में पंच पद के लिए चुनाव हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। जरूरी प्रक्रिया के बाद मतगणना शुरू कर दी गई। ग्राम विकास अधिकारी विक्रम सिंह गुर्जर, बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्काउट के छात्रों ने मतदान में सहयोग किया। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस मुस्तैद रही।
देखिए मतदान से जुड़े फोटो –



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2540818


