[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 81.64% वोटिंग के साथ मतदान संपन्न:तारानगर पश्चिम-भालेरी में सबसे ज्यादा 88.60%, रतनगढ़ में सबसे कम वोटिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में 81.64% वोटिंग के साथ मतदान संपन्न:तारानगर पश्चिम-भालेरी में सबसे ज्यादा 88.60%, रतनगढ़ में सबसे कम वोटिंग

चूरू में 81.64% वोटिंग के साथ मतदान संपन्न:तारानगर पश्चिम-भालेरी में सबसे ज्यादा 88.60%, रतनगढ़ में सबसे कम वोटिंग

चूरू : पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को चूरू जिले की छह पंचायत समितियों की 231 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान शाम 6 बजे शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिले में कुल 81.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पंचायत समिति क्षेत्रों में सबसे अधिक 88.60 प्रतिशत वोटिंग तारानगर पश्चिम-भालेरी में हुई, जबकि सबसे कम 66.98 प्रतिशत मतदान रतनगढ़ में दर्ज किया गया। गांवों की सरकार चुनने के लिए 6,40,195 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल थे। सरपंच पद के लिए 1,083 प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के लिए जिले में 696 केंद्र बनाए गए थे।

तारानगर पश्चिम-भालेरी में सबसे ज्यादा मतदान

निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार शाम 6 बजे तक चूरू पंचायत समिति में 83.86 प्रतिशत और चूरू उत्तर में 86.12 प्रतिशत मतदान हुआ। रतनगढ़ में 66.98 प्रतिशत, सुजानगढ़ में 82.36 प्रतिशत और तारानगर पूर्व में 81.37 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। वहीं तारानगर पश्चिम-भालेरी में सर्वाधिक 88.60 प्रतिशत मतदान हुआ।

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लगी कतारें

मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। गांवों की सरकार चुनने के लिए दिनभर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मतदान केंद्रों पर पुलिस जवान तैनात रहे।

रतनगढ़ में सबसे ज्यादा 59 ग्राम पंचायतें

जिले की छह पंचायत समितियों में सबसे ज्यादा 59 ग्राम पंचायतें रतनगढ़ में हैं। इसके अलावा चूरू पंचायत समिति में 32, चूरू उत्तर में 29, सुजानगढ़ में 51, तारानगर पूर्व में 33 और तारानगर पश्चिम-भालेरी में 27 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इन सभी पंचायतों में सरपंच पद के लिए 1,083 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसके साथ ही जिले की छह पंचायत समिति क्षेत्रों में 2,001 वार्ड पंच भी चुने जाएंगे।

तीन थर्ड जेंडर मतदाता भी मतदाता सूची में शामिल

जिले में कुल 6,40,195 मतदाता थे। इनमें चूरू पंचायत समिति क्षेत्र में 84,288, चूरू उत्तर में 76,118, रतनगढ़ में 1,65,297, तारानगर पूर्व में 82,833, तारानगर पश्चिम-भालेरी में 83,073 और सुजानगढ़ में 1,48,586 मतदाता शामिल थे। इनमें तीन थर्ड जेंडर मतदाता भी थे। चूरू पंचायत समिति क्षेत्र में दो और तारानगर पूर्व में एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल था।

पोलिंग पार्टी कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी

मतदान के दौरान रिड़खला ग्राम पंचायत में पोलिंग पार्टी के एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। इस घटना को छोड़कर जिले में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

अब तक का मतदान प्रतिशत…

पंचायत समिति का नाम सुबह 10 बजे दोपहर 1 बजे दोपहर 3 बजे शाम 6 बजे
चूरू 24.32% 49.14% 66.86% 83.86%
चूरू उत्तर 26.69% 52.56% 70.60% 86.12%
रतनगढ़ 21.09% 46.86% 64.42% 66.98%
सुजानगढ़ 23.07% 48.40% 65.95% 82.36%
तारानगर पूर्व 27.51% 55.21% 73.77% 81.37%
तारानगर पश्चिम 27.23% 54.10% 72.36% 88.60%

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet