बैंक के अधिकारी की कार खेल-मैदान की दीवार से टकराई:मामूली चोटें आई, परिवार के साथ सिंघाना जा रहे थे
बैंक के अधिकारी की कार खेल-मैदान की दीवार से टकराई:मामूली चोटें आई, परिवार के साथ सिंघाना जा रहे थे
खेतड़ी नगर : खेतड़ी के केसीसी में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेल मैदान की दीवार से टकरा गई। कार सरकारी बैंक के अधिकारी थी। इसमें वो परिवार समेत अलवर से सिंघाना की ओर जा रहे थे। हादसे में कार चला रहे अधिकारी को मामूली चोटें आई है, जबकि परिवार के अन्य लोग सुरक्षित हैं। हादसा खेतड़ी के नेहरू खेल मैदान के पास सोमवार सवेरे हुआ। सूचना मिलते ही खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची।
परिवार सहित सिंघाना जा रहे थे
मिली जानकारी के अनुसार, सिंघाना के राजस्थान ग्रामीण बैंक के सीनियर ऑफिसर पुनीत अपने परिवार सहित अलवर से सिंघाना जा रहे थे। कार में पुनीत के अलावा पिता निरंजन, पत्नी पूजा और तीन साल की बेटी भी सवार थी। अलवर से सिंघाना की तरफ जाते समय खेतड़ी के नेहरू खेल मैदान पर पुनीत की कार अनिंयत्रित हो गई और खेल मैदान की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
तेज आवाज सुनकर पहुंचे लोग
हादसे में कार चला रहे पुनीत को मामूली चोटें आईं है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में परिवार के अन्य सदस्यों को कोई चोट नहीं आई है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को देखकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर खेतड़ीनगर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2540778


