[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में चौथे चरण का मतदान थमा:कुल 78.20 प्रतिशत वोटिंग हुई, 6769 मतदाताओं ने डाला वोट; देर रात नतीजे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में चौथे चरण का मतदान थमा:कुल 78.20 प्रतिशत वोटिंग हुई, 6769 मतदाताओं ने डाला वोट; देर रात नतीजे

जसरापुर में चौथे चरण का मतदान थमा:कुल 78.20 प्रतिशत वोटिंग हुई, 6769 मतदाताओं ने डाला वोट; देर रात नतीजे

खेतड़ी : राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को ग्राम पंचायत जसरापुर में सरपंच और वार्ड पंच पद के लिए मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह-सुबह महिला मतदाताओं की अधिक भीड़ रही। महिलाएं लंबी कतारों में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दिया। वहीं सरपंच चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भी खासा जोश देखने को मिला।

कई मतदाताओं को मतदान करने के लिए करीब एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे। ग्राम पंचायत जसरापुर में पंच और सरपंच चुनने के लिए कुल 8656 मतदाता थे। इनमें 4576 पुरुष एवं 4080 महिला मतदाता शामिल हैं। शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान के लिए कुल 9 बूथ बनाए गए थे। जसरापुर में सरपंच पद के लिए 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

सुबह 10 बजे तक 26.70 प्रतिशत मतदान

रिटर्निंग अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे तक ग्राम पंचायत जसरापुर में कुल 8656 मतदाताओं में से 2311 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस प्रकार सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत 26.70 रहा। सुबह से मतदान केंद्रों पर लगी रहीं लंबी कतारें, महिला और पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में दिखा खासा उत्साह रिटर्निंग अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत के 19 वार्डों के लिए 9 मतदान बूथ बनाए गए थे। इस प्रकार ग्राम पंचायत जसरापुर में कुल 8656 मतदाताओं में से 6769 मतदाताओं ने वोट डाले। कुल मतदान प्रतिशत 78.20 रहा। मतदान संपन्न होने के बाद अब मतगणना की जाएगी और देर रात तक पंच एवं सरपंच पद के परिणाम जारी किए जाएंगे।

देखें मतदान से जुड़े फोटो –

बुजुर्ग ने व्हीलचेयर पर पहुंचकर मतदान किया।
बुजुर्ग ने व्हीलचेयर पर पहुंचकर मतदान किया।
वोट देने के बाद महिलाएं।
वोट देने के बाद महिलाएं।
महिला मतदाताओं की लंबी कतार।
महिला मतदाताओं की लंबी कतार।
फर्स्ट टाइम वोटर।
फर्स्ट टाइम वोटर।
बुजुर्गों को व्हीलचेयर के जरिए बूथ तक लाया गया।
बुजुर्गों को व्हीलचेयर के जरिए बूथ तक लाया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet