[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में सबसे ज्यादा, मंडावा में सबसे कम वोटिंग:झुंझुनूं जिले की 4 पंचायत समितियों में 81% से ज्यादा मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबाई में सबसे ज्यादा, मंडावा में सबसे कम वोटिंग:झुंझुनूं जिले की 4 पंचायत समितियों में 81% से ज्यादा मतदान

बबाई में सबसे ज्यादा, मंडावा में सबसे कम वोटिंग:झुंझुनूं जिले की 4 पंचायत समितियों में 81% से ज्यादा मतदान

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में सोमवार को पंचायतीराज चुनाव के अंतिम चरण में चार पंचायत समितियों की 115 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच चुनने के लिए वोटिंग संपन्न हुई। शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने तक चारों पंचायत समितियों में 81 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। बबाई पंचायत समिति मतदान में सबसे आगे रही, जहां 83.79 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग कीं। वहीं मंडावा पंचायत समिति में सबसे कम 81.27% मतदान हुआ। अलसीसर पंचायत समिति में 81.57% और खेतड़ी में 81.42% मतदान दर्ज किया गया।

बुजुर्ग भी वोटिंग करने पहुंचे

धनूरी मतदान केंद्र पर 90 वर्षीय इकबाल खान व्हीलचेयर के सहारे मतदान करने पहुंचे। वहीं 85 वर्षीय रईसा बानो ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद भी मतदाताओं ने वोटिंग कीं। गुलजार अली ने बैसाखियों के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।

मतदान को लेकर पोलिंग बूथ पर लगी ग्रामीणों की लाइनें।
मतदान को लेकर पोलिंग बूथ पर लगी ग्रामीणों की लाइनें।

फर्जी मतदान के आरोपों पर हंगामा

नांद का बास में ग्रामीणों ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस हुई। हमीरी कलां ग्राम पंचायत में फर्जी मतदान के शक में गांव की महिलाओं ने एक महिला को पकड़ लिया। महिलाओं ने उसका घूंघट हटाकर चेहरा देखने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। हालांकि, महिला के फर्जी मतदान करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।

अलसीसर में सबसे ज्यादा 32 सरपंच चुने जाएंगे

सरपंच पदों की संख्या के लिहाज से अलसीसर पंचायत समिति क्षेत्र सबसे आगे है। यहां 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुने जाएंगे। खेतड़ी में 30, मंडावा में 27 और बबाई में 26 ग्राम पंचायतों में नए सरपंच का निर्वाचन होगा। वार्ड पंच पदों पर खेतड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे ज्यादा निर्वाचन होंगे। यहां 332 वार्ड पंच चुने जाएंगे। अलसीसर में 294, बबाई में 246 और मंडावा में 245 वार्ड पंचों का चुनाव होगा। कुल 1117 वार्ड पंच गांवों के वार्डों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत

पंचायत समिति 10 बजे तक 1 बजे तक 3 बजे तक 6 बजे तक
अलसीसर 24.93 48.54 64.34 81.57
बबाई 25.59 52.21 68.17 83.79
खेतड़ी 24.09 47.93 64.63 81.42
मण्डावा 24.84 49.89 65.37 81.27

 

उम्र और चोट भी नहीं रोक पाई मतदान की ललक

मतदान के प्रति बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। धनूरी बूथ पर 90 वर्षीय इकबाल खान व्हीलचेयर के सहारे मतदान करने पहुंचे। वहीं पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद एक अन्य मतदाता ने भी व्हीलचेयर के सहारे अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 85 वर्षीय रईसा बानो ने भी मतदान किया। इसके अलावा गुलजार अली बैसाखियों के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला। बुजुर्गों के इस जज्बे ने लोकतंत्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी और उत्साह का संदेश दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet