18 नवंबर को होगा मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण, 1040 कर्मचारी होंगे शामिल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा प्रशिक्षण, मतगणना प्रक्रिया और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की दी जाएगी जानकारी
सीकर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए होने वाली मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए नियुक्त मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण 18 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में कुल 1040 कार्मिक शामिल होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के आदेश जारी किए हैं। मतगणना दलों में नियुक्त कार्मिकों (सीएस एवं सीए) का प्रशिक्षण कटराथल स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को मतगणना प्रक्रिया, निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों तथा मतगणना कार्य को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2540697
