सीकर में 18 और 19 नवंबर को वायुसेना का करियर जागरूकता अभियान
विद्यालयों, महाविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों में होंगे मार्गदर्शन कार्यक्रम, युवाओं को अग्निवीरवायु भर्ती प्रक्रिया की मिलेगी जानकारी
सीकर : भारतीय वायुसेना की ओर से युवाओं को अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु के रूप में भर्ती होने के अवसरों और करियर संभावनाओं की जानकारी देने के लिए 18 और 19 नवंबर को सीकर जिले में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर अनिल कुमार ने बताया कि भारतीय वायुसेना के 5 एयरमैन सिलेक्शन सेंटर, जोधपुर की टीम जिले में विभिन्न स्थानों पर करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, राजकीय आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थानों और एनसीसी शिविरों में सेमिनार एवं व्याख्यान होंगे।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु के रूप में चयन प्रक्रिया, भर्ती के अवसरों और सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2540697
