मास्टर प्लान सड़क में आने वाले पेड़ और निर्माणों के मुआवजे की सूची तैयार
शिवसिंहपुरा, भादवासी और जगमालपुरा के प्रभावित खातेदार नगर विकास न्यास कार्यालय में सूची का करें अवलोकन
सीकर : फतेहपुर सड़क से नवलगढ़ सड़क तक प्रस्तावित 200 फीट चौड़ी मास्टर प्लान सड़क के मार्गाधिकार में आने वाले वृक्षों और संरचनाओं के मुआवजे की सूची तैयार कर ली गई है। नगर विकास न्यास के सचिव राजवीर सिंह चौधरी ने प्रभावित खातेदारों और काश्तकारों से सूची का अवलोकन करने की अपील की है।
चौधरी ने बताया कि राजस्व ग्राम शिवसिंहपुरा, भादवासी और जगमालपुरा के जिन खातेदारों की भूमि प्रस्तावित सड़क के मार्गाधिकार में आ रही है और जिन्होंने सहमति देकर पूर्व में भूमि का मुआवजा प्राप्त कर लिया है, उनकी अवाप्तशुदा भूमि में मौजूद पेड़ों, फलदार वृक्षों तथा कच्चे-पक्के निर्माणों के मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
उन्होंने प्रभावित खातेदारों और काश्तकारों से कहा कि वे कार्यालय दिवसों में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक नगर विकास न्यास कार्यालय पहुंचकर तैयार सूची का अवलोकन करें और आवश्यक दस्तावेज जमा करवाएं। इससे संबंधित खातेदारों को नियमानुसार जल्द मुआवजा राशि का भुगतान किया जा सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2540674
