आधी रात वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, छह घंटे तक सड़क पर झूलते रहे तार
रानीसती रोड पर रात 1:21 बजे हुआ हादसा, सूचना के बावजूद समय पर नहीं पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी; सुबह डिस्कॉम कर्मचारियों ने की मरम्मत
झुंझुनूं : शहर के रानीसती रोड पर शनिवार देर रात एक वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। हादसा रानीसती रोड और बगड़ रोड के सामने हुआ। रात करीब 1:21 बजे अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके जैसी आवाज हुई और पोल टूटने से बिजली के तार सड़क पर झूलने लगे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की सूचना देने के बावजूद मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके चलते करीब छह घंटे तक सड़क पर बिजली के तार खुले में झूलते रहे। सुबह डिस्कॉम कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पोल की मरम्मत करवाई। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के साथ कोई हादसा नहीं हुआ।
गो-संवर्धन संस्थान के अध्यक्ष प्रवीण स्वामी ने बताया कि मुख्य सड़क पर ही डिस्कॉम की ओर से बिजली के पोल के साथ ट्रांसफार्मर भी लगाया हुआ है। इससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। पोल और ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन डिस्कॉम की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने जिम्मेदार विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2539414
