[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज के तीन कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज के तीन कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत

डिपो मुख्य प्रबंधक ने लगाया अनधिकृत वाट्सएप समूह बनाकर अभद्र टिप्पणियां करने और संचालन व्यवस्था बाधित करने की साजिश का आरोप

झुंझुनूं : झुंझुनूं रोडवेज डिपो के तीन कर्मचारियों के खिलाफ डिपो मुख्य प्रबंधक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मुख्य प्रबंधक गिरिराज स्वामी ने चालक अमर सिंह, चालक रणवीर श्योराण और प्रबंधक (संचालन) मोनिका के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि कर्मचारियों ने अनधिकृत वाट्सएप समूह बनाकर अभद्र टिप्पणियां कीं और मनगढ़ंत आरोप लगाए। इसके साथ ही डिपो की संचालन व्यवस्था को बाधित करने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया गया है।

मुख्य प्रबंधक ने शिकायत में बताया कि कर्मचारियों ने ‘झुंझुनूं वर्कशॉप’ के नाम से अलग वाट्सएप समूह बनाया और उसमें अभद्र टिप्पणियां कीं। पुलिस को मामले की रिपोर्ट दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet