[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के अभयगढ़ में 8 दिसंबर को होगी शेखावाटी हेरिटेज मीट, सीएम के आने की संभावना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के अभयगढ़ में 8 दिसंबर को होगी शेखावाटी हेरिटेज मीट, सीएम के आने की संभावना

हवेलियों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए नई योजनाओं पर हो सकता है मंथन, कलेक्टर-एसपी ने अधिकारियों के साथ लिया तैयारियों का जायजा

खेतड़ी : प्रवासी राजस्थानी दिवस के तहत 8 दिसंबर को खेतड़ी के अभयगढ़ में शेखावाटी हेरिटेज मीट का आयोजन प्रस्तावित है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के झुंझुनूं आने की संभावना है। मीट के जरिए झुंझुनूं, सीकर और चूरू जिले की ऐतिहासिक हवेलियों, समृद्ध कला-संस्कृति और स्थापत्य विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजन के बाद क्षेत्र में हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देने, ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए नई योजनाओं की शुरुआत होने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्रवासी राजस्थानियों के निवेश को प्रोत्साहन देने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर विकसित करने पर भी पहल हो सकती है।

इसी को लेकर रविवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने उद्योग विभाग के आयुक्त नीलाभ सक्सेना तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ अभयगढ़ पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रवासी राजस्थानी दिवस के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पहले दिन 8 दिसंबर को खेतड़ी के अभयगढ़ में शेखावाटी हेरिटेज मीट होगी। इसके बाद 9 और 10 दिसंबर को जयपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। आयोजन का उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों को अपनी जन्मभूमि की संस्कृति और विरासत से जोड़ना भी है।

व्यवस्थाओं के लिए जुटे विभागों के अधिकारी

कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निर्धारित समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिथियों के आवागमन, बैठने की व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और अन्य इंतजामों की जानकारी ली। वहीं एसपी कावेंद्र सागर ने अतिथियों की सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet