छापर के श्री साईराम मंदिर में कलाकारों का सम्मान:वयोवृद्ध गायकों सहित 15 संगीतसेवियों को प्रतीक चिह्न व दुपट्टा देकर नवाजा
छापर के श्री साईराम मंदिर में कलाकारों का सम्मान:वयोवृद्ध गायकों सहित 15 संगीतसेवियों को प्रतीक चिह्न व दुपट्टा देकर नवाजा
छापर : छापर के श्री साईराम मंदिर में शनिवार रात संगीतसेवी कलाकारों का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम लक्ष्मीनारायण राठी परिवार की ओर से रखा गया था।
कार्यक्रम में संगीत निर्देशक दिलीप सेन, साहित्यकार घनश्याम नाथ कच्छावा, समाजसेवी प्रदीप सुराणा, चेयरमैन प्रतिनिधि जयराम जांगिड़, पूर्व चेयरमैन श्रवण माली, शिक्षाविद चेनरूप दायमा, समाजसेवी बजरंगलाल शर्मा और पुटिया राजा ने कलाकारों का सम्मान किया। जयप्रकाश सोनी और चंचल दुधेड़िया भी मौजूद रहे।
वयोवृद्ध गायक डूंगरमल सुथार और ओमप्रकाश राणा के साथ हरिप्रसाद नाई, चेनरूप दायमा, दिनेश दर्जी, नवलकिशोर शर्मा, राघव शर्मा, मोहनलाल नाई, सलीम चुनकर, किशन राणा, आत्माराम शर्मा, पूनमचंद शर्मा, धन्नाराम प्रजापत, पं. अमित भूषण और कृष्णगोपाल जोशी को प्रतीक चिह्न और दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।
दिलीप सेन ने कहा कि संगीत समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम कलाकारों के समर्पण और साधना को सम्मान देते हैं। साथ ही, नई पीढ़ी को कला और संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2538630


