तारानगर-भालेरी की 60 पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंच के लिए मतदान:बैलेट पेपर से डाले जाएंगे वोट, देर रात तक आएंगे नतीजे
तारानगर-भालेरी की 60 पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंच के लिए मतदान:बैलेट पेपर से डाले जाएंगे वोट, देर रात तक आएंगे नतीजे
तारानगर : तारानगर और भालेरी पंचायत समितियों की 60 ग्राम पंचायतों में सोमवार को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। मतदान बैलेट पेपर से कराया जाएगा और शाम को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर गांवों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
तारानगर में 33 और भालेरी में 27 ग्राम पंचायतें
पंचायतों के पुनर्गठन के बाद तारानगर पंचायत समिति में 33 और भालेरी पंचायत समिति में 27 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
दूसरी बार वोट डालेंगे मतदाता
मतदाता पंचायत चुनाव के लिए दूसरी बार मतदान करेंगे। इससे पहले 14 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए वोट डाले गए थे।
अब दाएं हाथ की तर्जनी पर लगेगी स्याही
पिछले मतदान के दौरान मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाई गई थी। अब सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान करने पर दाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाई जाएगी। इन पदों के लिए नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया रविवार को होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2538630


