रोलर स्केटिंग में काव्या ने जीता रजत पदक,:27 जिलों के 540 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, चूरू को मिला पहला मेडल
रोलर स्केटिंग में काव्या ने जीता रजत पदक,:27 जिलों के 540 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, चूरू को मिला पहला मेडल
सरदारशहर : सरदारशहर तहसील के पिचकराईताल गांव की काव्या पुत्री राजेंद्र प्रसाद सिंवर ने राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के साथ चूरू जिले को प्रतियोगिता में पहला पदक मिला।
27 जिलों के 540 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
जयपुर के जगतपुरा स्थित खेल सिटी में राजस्थान स्केट्स एसोसिएशन की ओर से 11 से 14 नवंबर तक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के 27 जिलों के करीब 540 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चूरू जिले से 42 खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतियोगिता में शामिल हुए।
चूरू के प्रीतम, दीपित, हेरंब और कनिष्का ने अपने-अपने आयु वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया। वहीं मयंक प्रजापत, मनीषा स्वामी, आरुषि जांगिड़, अंजली, संचित, यशवंत, विवान सर्राफ, कृष्णा पंवार और दीक्षा सेमीफाइनल तक पहुंचे, लेकिन आगे जगह नहीं बना सके।
कोच और टीम ने किया मार्गदर्शन
काव्या के कोच एवं चूरू जिला सचिव अर्जुन सिंह राठौड़ ने बताया कि टीम के साथ कोच शिल्पा टाक, राहुल गुर्जर, मनीष वर्मा और संजय शर्मा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान स्केट्स एसोसिएशन को रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है।
चूरू स्केट एसोसिएशन जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने और प्रदेश में रोलर स्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। काव्या की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उसे बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2538630


