घांघू में पंचायत चुनाव में 67.52% मतदान:4,179 में से 2,822 मतदाताओं ने वोट डाले; राजेंद्र सिंह राठौड़ ने मतदान का जायजा लिया
घांघू में पंचायत चुनाव में 67.52% मतदान:4,179 में से 2,822 मतदाताओं ने वोट डाले; राजेंद्र सिंह राठौड़ ने मतदान का जायजा लिया
चूरू : पंचायती राज आम चुनाव 2026 के चौथे चरण में शनिवार को घांघू ग्राम पंचायत में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 67.52% मतदान हुआ। कुल 4,179 मतदाताओं में से 2,822 ने वोट डाले। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चला।
चूरू जिला परिषद के वार्ड नंबर 26 और चूरू पंचायत समिति के वार्ड नंबर 12 के लिए चार बूथों पर वोटिंग हुई। चुनाव बीएलओ देवेंद्र राहड़ और नेमीचंद जांगिड़ ने बताया कि शहीद सैनिक हवलदार लखू सिंह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बूथ नंबर 54 और 55 बनाए गए थे।

शहीद राजेश कुमार फगेड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बूथ नंबर 56 और 57 बनाए गए थे। बुजुर्गों, दिव्यांगों और बीमार लोगों ने भी वोट डाले।

87 वर्षीय पतासी देवी बीमारी के बावजूद व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचीं। उन्होंने कहा, “जब मैं 87 साल की उम्र में बीमारी में वोट दे सकती हूं, तो आप भी अपना वोट जरूर दें।”

चूरू के पूर्व विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने ग्राम पंचायत पहुंचकर मतदान का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से मुलाकात की और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की।


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2538633


