सिंघाना में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:घर जा रहे युवक की मौत, ढाणी हुक्मा के पास हुआ हादसा
सिंघाना में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:घर जा रहे युवक की मौत, ढाणी हुक्मा के पास हुआ हादसा
सिंघाना : सिंघाना में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा थाना क्षेत्र के ढाणी हुक्मा के पास शनिवार देर रात को हुआ। मृतक की पहचान भैंसावता कलां निवासी भूपेंद्र उर्फ टिल्लू (24) पुत्र नेमीचंद के रूप में हुई है।
ढाणी हुक्मा के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र शनिवार देर रात को बाइक पर सिंघाना से अपने घर भैंसावता जा रहा था। जब वो ढाणी हुक्मा के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद गाड़ी ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर 108 एम्बुलेंस से घायल भूपेंद्र को सिंघाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पर एएसआई विनोद कुमार लामोरिया मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को थाने में खड़ा करवाया गया। मृतक भूपेंद्र मुर्गी फार्म के दाने की गाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके करीब 9 महीने की बेटी है।
एएसआई विनोद कुमार ने बताया- बाइक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2538573


