[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘मुझे भगवान पर भरोसा था’, पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनने के बाद बोले टीम इंडिया के हीरो मोहित उल्वा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

‘मुझे भगवान पर भरोसा था’, पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनने के बाद बोले टीम इंडिया के हीरो मोहित उल्वा

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर चौका जड़कर भारत को जीत दिलाने वाले मोहित उल्वा की चमकी किस्मत। सौराष्ट्र ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की टीम में शामिल किया।

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत के हीरो मोहित उल्वा रहे, जिन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर टीम को यादगार जीत दिलाई। इस शानदार प्रदर्शन का उन्हें बड़ा इनाम मिलने जा रहा है। अब उन्हें सीनियर पुरुष क्रिकेट में खेलने का मौका मिलेगा। दरअसल, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) ने मोहित को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के लिए अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया है।

क्या बोले-सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहित उल्वा की जमकर तारीफ करते हुए सौराष्ट्र क्रिकेट अध्यक्ष जयदेव शाह ने कहा, ‘मोहित ने जिस जज्बे, धैर्य और संघर्ष की भावना के साथ प्रदर्शन किया, वह शानदार था। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की टीम में शामिल करने का फैसला किया है। हमने उन्हें सीधे इंदौर पहुंचने के लिए कहा है, जहां सौराष्ट्र की टीम खेल रही है। वह टीम के साथ जुड़ेंगे।’

U19 Asia Cup 2026 Final

जयदेव शाह ने कहा, ‘वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। राजकोट के पास सुरेंद्रनगर के एक साधारण परिवार से आता है। वह फिलहाल राजकोट में रहता है। हम हमेशा युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास करते हैं। हमें लगता है कि वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की टीम के लिए एक अच्छा खिलाड़ी साबित होगा।’

मोहित उल्वा 16 नवंबर को टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे

रिपोर्ट के मुताबिक, यदि सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो मोहित उल्वा हरियाणा के खिलाफ होने वाले सौराष्ट्र के आगामी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। आज 14 नवंबर को ही जयदेव उनादकट की कप्तानी वाली सौराष्ट्र ने ग्रुप-बी के अपने मैच में जीत दर्ज की। सौराष्ट्र ने वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी वाली बिहार की टीम को 5 विकेट से हराया।

मोहित ने आखिरी गेंद पर चौका लगा पाकिस्तान से छीनी जीत

ओमान में अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में भारत को जीत के लिए 338 रन का लक्ष्य दिया। भारत की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 252 रन पर 8 विकेट गंवाकर हार की कगार पर थी। ऐसे मुश्किल समय में उन्होंने 9वें विकेट के लिए मनल चौहान के साथ 35 गेंदों में 57 रन की साझेदारी की। मनल 32 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। मनल का विकेट 47.2 ओवर में 309 रन के टीम स्कोर पर गिरा। ऐसे में उन्होंने चिगुरुपति वेंकटा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मोहित ने 26 गेंदों में 188 से अधिक के स्ट्राइक रेट से नाबाद 49 रन बनाकर भारत को रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

पाकिस्तान पर जीत के लिए आखिरी गेंद पर तीन रन चाहिए थे, तभी मोहित उल्वा ने मिड-ऑफ के ऊपर से चौका लगाकर जीत पक्की कर दी। उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण था, क्योंकि जब वे बल्लेबाजी करने आए तब भारत 252 रन पर 8 विकेट खो चुका था और 338 रनों का पीछा कर रहा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet